{"_id":"56f96b604f1c1b1b73f00410","slug":"nagla-made-ani-volleyball-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला अनिया बना वॉलीबाल चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला अनिया बना वॉलीबाल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगला अनिया बना वॉलीबाल चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के निकटवर्ती ग्राम नगला कूढ़ में वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में नगला अनिया ने मेजबान नगला कूंढ़ की टीम को 3-1 से पराजित करके चैंपियन का खिताब जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सैफई स्पोर्ट्स कालेज के शिक्षक राजीव यादव ने फीता काटकर किया। इसमें नगला अनिया की टीम ने जीत हासिल की। वॉलीबाल चैंपियनशिप में ग्रामीण अंचल की आठ टीमों ने भाग लिया। इनमें से नगला कूंढ़ और अनिया की टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए फाइनल में पहुंचीं। फाइनल में नगला अनिया ने नगला कूंढ़ की टीम को 3-1 से पराजित करके चैंपियन का खिताब जीत लिया। मैच में रेफरी की भूमिका पप्पन और सुभाष यादव ने निभाई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने के अलावा शरीर को स्वस्थ रखते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतियोगिता खेल भावना से खेलनी चाहिए न कि जीत-हार की भावना से। अंत में विजेता और उपविजेता को उपस्थित लोगों ने बधाई दी। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर यूनिक एजूकेशन हेल्थ एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक विवेक पांडेय, श्रीकृष्ण यादव, पंकज यादव, हर्ष वर्धन यादव, तिलक सिंह यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।