फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   naee karensee par samraat ashok ka chinh ho bada

नई करेंसी पर सम्राट अशोक का चिन्ह हो बड़ा

Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
naee karensee par samraat ashok ka chinh ho bada
currency - फोटो : rbi
सम्यकशील सोसायटी की बैठक में भारत सरकार द्वारा नई करेंसी पर सम्राट अशोक का चिन्ह छोटा करने पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने नई करेंसी पर लिया फैसला राष्ट्र की उन्नति व विकास में सहायक है। इससे देश में व्याप्त कालाधन के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी, लेकिन करेंसी पर लगी छोटी लाट को शाक्य, कुशवाह, मौर्य व सैनी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। चिन्ह बड़ा नहीं हुआ तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।  
विज्ञापन

रविवार को नौरमई में हुई युवा सम्यकशील सोसाइटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शाक्य ने भारत सरकार से मांग की कि नई करेंसी में सम्राट अशोक की लाट को पहले की तरह बड़े आकार में ही छापा जाए। राष्ट्रीय प्रभारी विवेक शाक्य ने भारत सरकार द्वारा नई करेंसी जारी करने का स्वागत किया, लेकिन उस करेंसी पर सम्राट अशोक की लाट को छोटा करने की निंदा की। कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरा बौद्ध समाज देशव्यापी आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सोसाइटी के महासचिव रामवरन सिंह एडवोकेट, डॉ. सुरेंद्र सिंह शाक्य, गौरव बघेल, रामसेवक शाक्य, गौरव यादव, संगठन मंत्री अनिरुद्ध शाक्य, डॉ. बीके शाक्य, विजय कुमार, डॉ. अरुण शाक्य, रामजी लाल कुशवाहा, डॉ. आदर्श गुप्ता, सत्येंद्र पटेल, सतीश माथुर, ब्रह्मानंद कठेरिया, अजय गुप्ता, सहदेव शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, राम कुमार शाक्य, मनोज शाक्य, राजीव कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed