फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   na naukaree milee na paise, yuvak ne khaaya jahar

न नौकरी मिली न पैसे, युवक ने खाया जहर

Sun, 16 Apr 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 16 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
na naukaree milee na paise, yuvak ne khaaya jahar
jaharkhurani - फोटो : amar ujala
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से बसपा नेता ने एक लाख रुपये ले लिए। काम न होने पर जब पैसे वापस मांगे तो बसपा नेता ने युवक को जमकर पीटा। व्यथित युवक ने इसके बाद आत्महत्या कर ली। पूरे मामले का खुलासा दो दिन पहले हुआ जब सुसाइड नोट मिला। अब युवक के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने बताया कि उसके बेटे ने उक्त रकम रिश्तेदारों से उधार ली थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप रहने वाले राजवीर सिंह ने रविवार को थाने में तहरीर देकर कहा कि 27 मार्च की रात पुत्र सचेंद्र प्रताप ने घर में जहर खा लिया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से सैफई रेफर किया था। 28 मार्च को सैफई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता को दो दिन पूर्व घर में सफाई के दौरान मृतक बेटे का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें सचेंद्र ने शहर के राधारमन रोड निवासी बसपा नेता व उसके सहयोगियों द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने की बात कही है। राजवीर ने बताया कि मृतक युवक ने उक्त रुपये रिश्तेदारों से उधार लेकर दिए थे। नौकरी न लगने के बाद जब उसने रुपये वापस मांगे तो बसपा नेता व साथियों ने बुरी तरह से पिटाई की। इसी बात से व्यथित होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने उक्त सभी लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर भोगांव ने बताया कि पिता की तहरीर मिल गई है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। यदि आरोप सही मिलते हैं तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed