फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MP Dimple Yadav said only SP will win in Mainpuri On Aparna contesting elections

Loksabha Election: मुलायम सिंह धार्मिक थे... अखिलेश भी धार्मिक, डिंपल यादव ने भाजपा को बताया धर्म का असली मतलब

Tue, 19 Mar 2024 09:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 09:38 PM IST
सार

भाजपा के टिकट पर अपर्णा के चुनाव लड़ने पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि कोई भी मैदान में आए, मैनपुरी के लोग नेताजी के प्रति समर्पित हैं। 

विज्ञापन
MP Dimple Yadav said only SP will win in Mainpuri On Aparna contesting elections
अपर्णा के चुनाव लड़ने पर सांसद डिंपल यादव ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र में भ्रमण पर रहीं। इस दौरान वह राजनीति में धर्म पर छिड़ी बहस पर बोलने से नहीं बच सकीं। उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक होने की बात करती है। लेकिन, ये जान लेना चाहिए कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी धार्मिक हैं। उन्होंने कहा कि धर्म का असली मतलब हृदय में करुणा होता है। डिंपल यादव सुल्तानगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचीं थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर बेहतर शिक्षा युवाओं को मिले तो वे खुद ही धर्म का मतलब भी समझ जाएंगे। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा के साथ ही नारी सुरक्षा और रोजगार पर चुनाव में बात करनी चाहिए। अपर्णा यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भी डिंपल ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन

सपा ही जीतेगी मैनपुरी सीट

उन्होंने कहा कि मैनपुरी नेताजी के लिए समर्पित रही है। उनके साथ लोगों का जुड़ाव है। इसलिए सपा ही मैनपुरी सीट जीतेगी। मैनपुरी के अधिकारियों की चुनाव आयोग में शिकायत किए जाने पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी नेतृत्व के द्वारा की गई है। इस पर आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकजुट होकर चुनाव लड़ रही पार्टी

वहीं पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव के चुनाव प्रचार में नजर न आने पर उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। सभी 80 सीटें भाजपा को हराने का भी उन्होंने दावा किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, महिला सभा की अध्यक्ष ज्योती मैसी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed