फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MP Dimple Yadav said hardworking workers of SP need to fight elections smartly this time

डिंपल यादव का बीजेपी पर तंज: बोलीं-जीत के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाएगी भाजपा; चालाकी से चुनाव लड़ने की जरूरत

Sun, 17 Mar 2024 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 11:03 PM IST
सार

मैनपुरी में सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को इस बार चालाकी से चुनाव लड़ने की जरूरत है। वह जिले में लगातार जनता से संपर्क कर रही हैं।

विज्ञापन
MP Dimple Yadav said hardworking workers of SP need to fight elections smartly this time
कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं डिंपल यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को सांसद डिंपल यादव पहुंचीं। वह जिले में जनता से लगातार संपर्क कर चुनाव की तैयारी में जुटी हैं। उन्होंने अब अपनी सक्रियता और बढ़ा दी है। करहल क्षेत्र के सेखिन गांव में उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में जीत के लिए सभी हथकंडे अपनाएगी। कर्मठ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाएगा। इसलिए बहुत ही चालाकी से सपाइयों को चुनाव लड़ने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करहल और मैनपुरी क्षेत्र से ही समाजवादी विचारधारा की शुरुआत हुई। इसे नेताजी ने पूरे उत्तर प्रदेश में फैलाने का काम किया। उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि करहल क्षेत्र के लोगों ने नेताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है। वे इस बार भी सपा को वोट देकर संविधान को बचाने में सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन


कहा कि भाजपा पूंजीवादी पार्टी रही है। उसे किसानों, गरीबों, महिलाओं की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। चुनाव के दौरान उन्होंने एक हेल्पलाइन जारी करने की भी बात कही। ताकि वो कार्यकर्ताओं तक अपनी बात पहुंचा सकें। इलेक्टोरल बॉन्ड की बात दोहराते हुए उन्होंने भाजपा पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही करहल की जनता को ये भरोसा दिलाया कि करहल अखिलेश यादव और डिंपल यादव का परिवार है और रहेगा। इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed