फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MP Dimple Yadav reached Mainpuri and listened to people problems

मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव: सुनीं जन समस्याएं, आकाशीय बिजली गिरने से मृतकों के परिजन को दी सहायता राशि

Wed, 11 Oct 2023 02:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 02:06 PM IST
सार

सांसद डिंपल यादव मैनपुरी पहुंची। यहां उन्होंने जन समस्याएं सुनीं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से मृतकों के परिजन को सहायता राशि दी। 

विज्ञापन
MP Dimple Yadav reached Mainpuri and listened to people problems
मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव: सुनीं जन समस्याएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव बुधवार को जनपद पहुंची। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर उनसे मिलने काफी लोग पहुंचे।

विज्ञापन


सांसद ने लोगों का हाल जाना। जिले की घटनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली जनहानि पर पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान की। मृतकों के परिवारीजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और मदद की। इस मौके पर पांच परिवारों को सहायता राशि के रूप में एक-एक लाख रुपये दिए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे सीएम योगी: काले कपड़े वालों को प्रवेश नहीं, किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ, पढ़ें पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद ने कहा कि सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दे पा रही है। प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

कहा कि सरकार नई पीढ़ी को महापुरुषों के बारे में जानकारी नहीं देना चाहती है। किसी भी महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सभी को अधिकार है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकार के इशारे पर लखनऊ में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका गया। समाजवादी लोग हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार हैं। प्रदेश में बन रहे सरकार विरोधी माहौल से सरकार पूरी तरह घबरा गई है। 

यह भी पढ़ेंः- CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ

कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। हर मोर्चे पर सरकार असफल हो रही है। सरकारी संपत्तियों को केंद्र सरकार बेच रही है। निजीकरण किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को इसका जवाब देगी। इस मौके पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजू यादव, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया, जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed