{"_id":"65101dfceb4fd3bf2d036426","slug":"mother-and-daughter-died-due-to-electric-shock-in-mainpuri-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटके से आई मौत: पल भर में चली गई मां और एक साल की मासूम की जान, शव देख चीख पड़े घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटके से आई मौत: पल भर में चली गई मां और एक साल की मासूम की जान, शव देख चीख पड़े घरवाले
Sun, 24 Sep 2023 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Sep 2023 05:04 PM IST
सार
मैनपुरी में करंट लगने से मां और एक साल की मासूम की जान चली गई। पड़ोस में रहने वाली भतीजी आई तो दोनों के शव देख चीख पड़ी।
विज्ञापन
झटके से आई मौत: पल भर में चली गई मां और एक साल की मासूम की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह मोनो ब्लॉक चलाने के दौरान महिला करंट की चपेट में आ गई। हादसे में महिला और गोद में एक साल की मासूम बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पड़ोस में रह रहे जेठ की पुत्री के घर आने पर लोगों को घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
घटना बेवर थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज की है। गांव निवासी अनिल राजपूत चार साल से अहमदाबाद में रहकर नौकरी कर रहे हैं। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। पत्नी प्रियंका (27) एक साल की पुत्री पलक के साथ गांव स्थित घर में रह रही थी। पति के बाहर रहने के चलते वह खेतीबाड़ी का भी काम देखती थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सत्संगियों की शासन को चुनौती : जिस अवैध कब्जे पर दिन में चला बुलडोजर वहां रात में फिर लगाया गेट, जड़ दिया ताला
विज्ञापन
रविवार की सुबह प्रियंका छत पर मक्का फैलाने के बाद नीचे आई। बच्ची को गोद में लेकर पानी के लिए मोनो ब्लॉक चलाने गई। जैसे ही उसने स्विच ऑन किया तभी करंट लग गया। करंट लगने से प्रियंका और पलक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घर में कोई न होने की वजह से किसी को जानकारी नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ेंः- 39 दिन में तीन बड़े हादसे: आराध्य के दर्शन की आस में तीर्थनगरी मथुरा आए सात श्रद्धालुओं की हुई मौत, पांच घायल
पड़ोस में रहने वाले जेठ की पुत्री जब घर आई तो मां-बेटी को अचेत पड़ा देख शोर मचाया। घटना की जानकारी होने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर करंट लगने से हुए हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने मां-बेटी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे।