फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MLA goes on bullock cart

विधायक बैलगाड़ी पर निकले, साथ में रखा गैस सिलेंडर और सब्जी भी

Mon, 10 Sep 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 10 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
MLA goes on bullock cart
बैलगाड़ी पर सवार किशनी विधायक। - फोटो : अमर उजाला

देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर विधायक किशनी ने बैलगाड़ी पर बैठकर विरोध जताया। वह बैलगाड़ी पर अपने साथ गैस सिलेंडर और सब्जी लेकर चल रहे थे। विधायक के विरोध का ये निराला अंदाज आकर्षण का केंद्र रहा। तहसील मुख्यालय पर धरने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। मैनपुरी के किशनी, घिरोर, भोगांव, कुरावली, करहल में प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन

 
विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। किसान व मजदूर को भिखारी बना दिया है। हर जगह अराजकता का माहौल है। भाजपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न न रुका तो इसी विधानसभा से जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य विपिन राज सिंह, छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट यादव, प्रशांत यादव, मातादीन यादव, डैनी यादव, लालू यादव, कुसमरा चेयरमैन संजय गुप्ता, नरेंद्र यादव, जगराम सिंह, नरेंद्र चंचल मौजूद रहे। धरने के बाद  एसडीएम अशोक प्रताप को ज्ञापन दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घिरोर तहसील में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके धरना दिया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह, शिवकुमार शास्त्री, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, शिवमंगल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, अतुल यादव प्रधान, रामबरन सिंह, शिवकुमार शाक्य मौजूद रहे।

भोगांव तहसील में सपाइयों ने प्रदर्शन करके धरना दिया। पूर्व राज्य मंत्री आलोक शाक्य ने कहा भाजपा हर वर्ग की विरोधी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। तोसीफ खान, सौरभ यादव, तोताराम यादव, अकबर कुरैशी, रामशरण यादव, ओमशरण यादव, संजय यादव, अजय यादव मौजूद रहे। 

कुरावली तहसील में दिए गए धरने में विधायक सदर राजू यादव ने कहा प्रदेश में आपातकाल जैसा माहौल पैदा हो गया है। महिलाओं संबंधी अपराध बढ़ते जा रहे हैं। शासन, प्रशासन पूरी तरह फेल हो चुका है। एसडीएम शिवप्रसाद को ज्ञापन दिया गया। रामलड़ैते गुप्ता, रनछोहन सिंह यादव, रूपकिशोर, रिजवान कुरैशी, अमृता गुप्ता, योगेंद्र यादव, रवि गुप्ता, राजू पाटिल, अंसार हुसैन, राजेश जैन, अमित वाल्मीकि, राजेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। 

करहल तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने एमएलसी अरविंद यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करके धरना दिया। ब्लाक प्रमुख बिल्लू यादव, पूर्व प्रधान ब्रजमोहन यादव, बरनाहल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आरएस यादव ,बंटू यादव, उमेश यादव ,  मिलाप सिह, रवी यादव, राजेश पांडेय मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed