फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MLA complains to DM about consolidation officers

Mainpuri News: विधायक ने डीएम से की चकबंदी अधिकारियों की शिकायत

Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
MLA complains to DM about consolidation officers
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के किशनी से विधायक बृजेश कठेरिया शुक्रवार को कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला तारा भांति निवासी विधवा आरती और उनके परिजन के साथ जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने पीड़िता का चक मूल जोत पर न बनाकर ऊसर भूमि पर बना दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि जब पीड़िता के पति ने सहायक चकबंदी अधिकारी करहल से चक ठीक बनाने को कहा तो उन्होंने रुपये की मांग की, रुपये न देने पर चक सही जगह पर नहीं बनाया गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया। इसी बात से तंग आकर पति प्रदीप ने 12 मार्च की रात को खेत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग कर कहा कि इस मामले में जांच कराकर सहायक चकबंदी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन


श्रउन्होंने बताया कि चकबंदी और राजस्व विभाग द्वारा लगातार किसानों को परेशान किया जा रहा है, जिससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इस मामले में टीम गठित कर जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed