फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Millions of theft of breaking three locks of locks

तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 22 May 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 22 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Millions of theft of breaking three locks of locks
तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव नगला सुखे में रविवार रात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मकानों में चोरी करने के बाद एक ढाबे से सिलेंडर भी चोर चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो वह दो घंटा बाद पहुंची। तब तक चोर खेत के रास्ते भाग चुके थे। सुबह तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


गांव नगला सुखे में रविवार रात चोरों के गिरोह ने तीन घरों में सेंध लगाई। अलवर पाल के घर में घुसकर चोरों ने अलमारी में रखी करीब 30 हजार की नकदी, झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल आदि चोरी कर ली। जगपाल के घर के ताले तोड़ कर चोरों ने सत्तर हजार की नकदी समेत हजारों के जेवर पार कर दिए। तीसरी घटना में मनीष पाल के घर में उन्हें सिर्फ दो हजार नकदी और पायल ही हाथ लगी। लाखों की चोरी की वारदात करने के बाद जब चोर गांव से निकलेे तो जगार हो गई। रात करीब डेढ़ बजे ग्रामीणों ने भागते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस दो घंटे तक वहां नहीं पहुंची। जिसके चलते चोर वहां से भाग गए। चोरों ने रोडवेज बस स्टैंड के समीप एक ढावे का ताला तोड़कर उसमें रखा गैस सिलेंडर भी चुरा लिया। सोमवार सुबह पीड़ितों द्वारा तहरीर देने के बाद पुलिस ने घरों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


पुलिस के देरी से पहुंचने की वजह की जांच कराई जाएगी। मौके पर डाग स्क्वैड को भेजा गया था। चोरों की धरपकड़ के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।
-शिष्यपाल सिंह, एएसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed