फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   merath ne kaanapur teem ko chaar viket se haraaya

मेरठ ने कानपुर टीम को चार विकेट से हराया

Fri, 23 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 23 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
merath ne kaanapur teem ko chaar viket se haraaya
क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्रिश्चियन मैदान में चल रहे महाराजा तेज सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मेरठ की टीम ने कानपुर को चार विकेट से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। कानपुर की टीम ने विपक्षी को जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य दिया था। शनिवार को मेरठ और फीरोजाबाद के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन


क्रिश्चियन मैदान में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतने के बाद कानपुर की टीम बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। 28 ओवर में सभी विकेट खोकर बल्लेबाजों ने 136 रन बनाए। बल्लेबाज सोनू ने 40, शिवम गुप्ता ने 39, अवनीश तिवारी ने 23 रन बनाए। जीत के लिए 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ टीम के बल्लेबाजों ने 26वें ओवर में छह विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज अभिषेक यादव ने 34, अनमोल ने नाबाद 32, रजत नेहवाल ने 28 रन बनाए। इस जीत के साथ ही मेरठ की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में स्थान बना लिया है। मैन आफ द मैच का पुरस्कार अनमोल को बंटी पांडेय ने दिया। मैच में अंपायरिंग हरेंद्र शर्मा, बीपी सिंह, स्कोरिंग शिवम शुक्ला, कमेंट्री चंद्रभान शुक्ला और प्रबल प्रताप ने की। शनिवार को फीरोजाबाद और मेरठ के बीच सेमीफाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed