{"_id":"69b84b6043d48390e90f4de2","slug":"mca-red-defeated-mca-blue-in-the-trial-match-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-155753-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ट्रायल मैच में एमसीए रेड ने एमसीए ब्लू की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ट्रायल मैच में एमसीए रेड ने एमसीए ब्लू की टीम को हराया
Mon, 16 Mar 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते कोच अनुराग श्रीवास्तव। श्रोत संगठन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बालक अंडर -16 का ट्रायल मैच खेला गया। इसमें एमसीए रेड ने एमसीए ब्लू को 73 रनों से हराया।
एमसीए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। एमसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। बल्लेबाज हर्ष ने नाबाद 61 और बादल ने 47 रन बनाए। ब्लू के प्रज्ञान और श्रेष्ठ ने 2-2 विकेट लिये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए ब्लू की पूरी टीम 19.3 ओवर में 91 रन ही बना सकी। राहुल ने नाबाद 27, पुनीत ने 21 और कार्तिक ने 20 रन बनाए। ब्लू के अर्जुन ने 3 और हर्ष ने 2 विकेट लिए। इससे पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया के कोच अनुराग श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और अभिषेक यादव ने, स्कोरिंग शिवम शुक्ला ने की।