फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Marie won the men's national college Bhoganv

पुरुष वर्ग में नेशनल कालेज भोगांव ने मारी बाजी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Marie won the men's national college Bhoganv
भोगांव। नेशनल महाविद्यालय के सभागार में डाक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की अंतरमहाविद्यालय स्तर की योग प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डाक्टर अजब सिंह यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला वर्ग में बैकुंठी देवी कन्या पीजी कालेज आगरा की टीम विजेता रही। वहीं उपविजेता का खिताब नेशनल पीजी कालेज भोगंाव को मिला। पुरुष वर्ग में नेशनल पीजी कालेज भोगांव विजयी रहा। इसके अलावा प्रतियोगिता में नेशनल पीजी कालेज भोगांव, आरसी महिला महाविद्यालय मैनपुरी, एमजी वीके पीजी कालेज फीरोजाबाद, मां भगवती देवी राजकीय कन्या डिग्री कालेज आवलखेड़ा, केआरटीटी कालेज मथुरा, सेठ फूलचंद्र बागला पीजी कालेज हाथरस, चौधरी चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी कालेज इगलास अलीगढ़ के 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सूर्य नमस्कार, धनु आसन, परिमोतान, सर्वाण आसन, मयूर आसन, हनुमान आसन, नटराज आसन, पूर्ण भुजंग आसन जैसे योग से संबंधित योग आसनों की प्रतियोगिताएं र्हुइं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डाक्टर केएम बग्गा, डाक्टर अनुपम सक्सेना, डाक्टर सविता ने निभाई। कार्यक्रम के आयोजक डाक्टर रनवीर सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. कौशलेंद्र दीक्षित, डॉ. एसके पाल, शिवेंद्र प्रताप, डॉ. वीके सिंह, विशाल यादव, राकेश यादव, सतेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, अनुपम आदि उपस्थित रहे। संचालन डाक्टर सुशील पाल ने किया। डाक्टर रनवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित होने वाले प्रतियोगियों की अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता हरियाणा में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed