{"_id":"64d10025ed21a9d018057194","slug":"man-threatening-to-divorce-and-marry-her-again-for-not-getting-bike-in-dowry-in-mainpuri-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की प्रताड़ना: पीटकर पत्नी को निकाला, बोला- दहेज में बाइक नहीं दी गई, तुम्हें तलाक देकर दूसरा निकाह करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की प्रताड़ना: पीटकर पत्नी को निकाला, बोला- दहेज में बाइक नहीं दी गई, तुम्हें तलाक देकर दूसरा निकाह करूंगा
Mon, 07 Aug 2023 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2023 08:01 PM IST
सार
मैनपुरी में दहेज के लिए पति की प्रताड़ना का मामला सामने आया है। उसने पीट-पीटकर पत्नी को घर से निकाल दिया। कहा कि दहेज में बाइक नहीं दी गई इसलिए तुम्हें तलाक देकर दूसरा निकाह करूंगा।
विज्ञापन
तलाक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दहेज में बाइक की मांग न पूरी न होने पर पत्नी को तलाक लेकर दूसरा निकाह करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता सोमवार को ताने पहुंची। इसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला बेवर थाना क्षेत्र के काजीटोला का है। यहां की रहने वाली मोमिना ने पुलिस को बताया कि पति अख्तर अली, सास जिलेखा, देवर चांद खां, ननद नगीना, ससुर रहीस, जेठानी नजमा बेगम, जेठ आरिफ अली निवासी पलिया, थाना निधौलीकलां, जनपद एटा अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
विज्ञापन
बताया कि मांग पूरी न करने पर तलाक देकर पति दूसरा निकाह करने की धमकी दे रहा है। एक माह पूर्व उसे लाठी डंडा से पीटने के बाद घर से निकाल दिया गया। तभी से वह मायके मोहल्ला काजीटोला में रह रही है। पुलिस ने ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।