Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Make corrections in advance registration by November 30

Mainpuri News: अग्रिम पंजीकरण में 30 नवंबर तक करें सुधार

Sat, 21 Nov 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 21 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Make corrections in advance registration by November 30
फोटो 13 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण में हुई त्रुटियों को सुधारने का एक और मौका दिया है। इसके लिए परिषद की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य 30 नवंबर तक विद्यार्थियों के पंजीकरण संबंधी गलतियों को दुरुस्त करा सकेंगे। इसके बाद संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा।जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण का विवरण जांच लें। नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों में यदि कोई त्रुटि है तो उसे समय रहते सही करा लें। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से पोर्टल खोले जाने का उद्देश्य पंजीकरण के दौरान हुई गलतियों को ठीक कराना है, ताकि बोर्ड परीक्षा से संबंधित अभिलेखों में किसी प्रकार की विसंगति न रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और सभी विद्यार्थियों का विवरण सावधानीपूर्वक जांचने को कहा है। अंतिम तिथि के बाद संशोधन का मौका नहीं मिलने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है।जिला विद्यालय निरीक्षक-सतीश कुमार का कहना है कि सभी प्रधानाचार्य निर्धारित तिथि तक गलतियों में सुधार कर जांच कर लें। पोर्टल बंद होने के बाद किसी प्रकार की गलती रह जाती है तो इसके लिए प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

समय रहते जांच लें विवरण: विद्यालयों को कक्षा नौ और 11 के सभी पंजीकृत विद्यार्थियों का विवरण जांचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्यों को खास तौर पर नाम और जन्मतिथि सहित अन्य जानकारियों का मिलान मूल अभिलेखों से करने को कहा गया है। 30 नवंबर रात 12 बजे के बाद पोर्टल बंद होने पर संशोधन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article