फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news waterloadging

Mainpuri News: जलभराव वाले क्षेत्र जस के तस, कागजों में संचारी रोग अभियान सफल

Thu, 30 Jul 2026 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news waterloadging
फोटो 20 कस्बा औंछा में जसराना रोड पर जलभराव। संवाद
मैनपुरी। एक से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के दावे कागजों में तो खूब किए जा रहे हैं, लेकिन अभियान के 29 दिन बीत जाने के बावजूद, जिले की स्थिति एक महीने पहले जैसी ही बनी हुई है। सबसे अधिक लापरवाही मलेरिया विभाग की ओर से देखी जा रही है जिसने संवेदनशील घोषित किए इलाकों की समस्याओं पर भी ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग को हर साल संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के लिए लाखों रुपये आवंटित किए जाते हैं। मलेरिया विभाग की मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि जहां जलभराव हैं, वहां दवा का छिड़काव किया जाए। साथ ही, ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों के साथ समन्वय स्थापित कर पानी की निकासी और सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। इसके विपरीत, मलेरिया विभाग के अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये इलाके किए गए हैं संवेदनशील घोषित
मैनपुरी शहर- मोहल्ला श्रृंगार नगर, पंजावी कालोनी, राजा का बाग, शक्तिनगर, आवास विकास, पाल नगर, राधारामन रोड़, ज्योति तिराहा, नगला निरंजन
मैनपुरी देहात- सिकन्दरपुर, परौंख
घिरोर- डालगंज, अकबरपर, औछां
कुरावली- फिरोजपुर, ज्योति खुडिया, कुरावली
सुल्तानंगज- भोगांव ऊदमपुर, ललूपुर
बेवर- नवींगज, बेवर, नगला खरा मानपुर
किशनी- भवानीगढ, शमशेरगंज,
जागीर- सगामई शिवसिंहपुर जागीर, बघिरुआ
करहल- डांडा, करहल, हरवाई, सढ
बरनाहल- पैरारशाहपुर, नगला दिलीप
---
दृश्य नंबर- 1
स्थान- औंछा
घिरोर विकास खंड के कस्बा औंछा को मलेरिया विभाग ने संवेदनशील इलाके में शामिल किया है। लेकिन यहां पिछले एक महीने में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। कस्बा की कई गलियों में जलभराव और गंदगी है। जो यहां बीमारियों का खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कस्बा की मुख्य सड़क के साथ ही जसराना रोड आदि पर जलभराव रहता है। कस्बा में भी कई जगह जलभराव है। जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। यहां किसी भी समय डेंगू और मलेरिया के मरीज मिल सकते हैं।
अमित कुमार, औंछा
---
दृश्य नंबर- 2
स्थान-नवीगंज
बेवर विकास खंड के कस्बा नवीगंज को मलेरिया विभाग ने संवदेनशील इलाके में शामिल किया है। पिछले एक महीने में सफाई और गंदगी से निजात के लिए यहां कोई अभियान नहीं चला है। जबकि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के 29 दिन बीत चुके हैं। यहां मुख्य सड़क पर ही गंदगी है। इससे यहां बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
---
कस्बा की सफाई व्यवस्था पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मुख्य सड़कों के साथ ही गलियों में भी गंदगी नजर आ रही है। पिछले एक महीने में यहां कोई काम नहीं हुआ है। इससे यहां बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

किशोर कुमार द्विवेदी, नवीगंज
---
मच्छरों की रोकथाम के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी लार्वा की व्यवस्था कराई गई है। मलेरिया इंस्पेक्टरों को नियमित निगरानी और प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार प्रसार के लिए भी पर्याप्त कार्य किया जा रहा है।
हिलाल अहमद, जिला मलेरिया अधिकारी

फोटो 20 कस्बा औंछा में जसराना रोड पर जलभराव। संवाद

फोटो 20 कस्बा औंछा में जसराना रोड पर जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed