फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news transfarmer fault one burned

Mainpuri News: ट्रांसफाॅर्मर के ट्रायल के दौरान लगी आग, संविदा लाइनमैन झुलसा

Sun, 31 May 2026 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news transfarmer fault one burned
फोटो 16 जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती लाइनमैन गौतम। संवाद
मैनपुरी। सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर ठीक करते समय एक लाइनमैन झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया है। शनिवार की सुबह सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र आजाद नगर और हरिवंश नगर में ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी कमी आ गई। यहां लाइनमैन गौतम अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचा। शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर की तकनीकी को दूर किया। इसके बाद लाइन चालू कराकर ट्रांसफाॅर्मर का ट्रायल शुरू किया। इस दौरान अचानक ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई, इससे लाइनमैन गौतम गंभीर रूप से झुलस गया। साथी उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। उपखंड अधिकारी धनवीर सिंह ने जेई शुभम मद्धेशिया ने अस्पताल पहुंचकर लाइनमैन का हाल जाना। समाचार लिखे जाने तक लाइनमैन जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed