{"_id":"6a18a69ec4e25c5075089f43","slug":"mainpuri-news-tractor-clash-one-death-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-160221-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
कुरावली। बृहस्पतिवार देर शाम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घिरोर मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को मोर्चरी पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बृहस्पतिवार शाम लगभग 7:45 बजे ग्राम रीछपुरा स्थित घिरोर सड़क पर पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। बाइक पर सवार 22 वर्षीय शिव निवासी प्रताप नगला दया थाना औंछा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक पर बैठा छोटू पुत्र कैलाशचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छोटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक शिव प्रताप के शव को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे परिवार में शोक का माहौल छा गया है।