फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news sub inspecter exam

Mainpuri News: आसान रहा एसआई भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों के खिले चेहरे

Sun, 15 Mar 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news sub inspecter exam
फोटो 35 एक परीक्षा केंद्र पर तलाशी के दौरान लौटाई गई एक परीक्षार्थी अपने कंगन और नाक कान के आभू
मैनपुरी। एसआई भर्ती परीक्षा के पहले दिन दो पालियों में कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आई। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा। हालांकि गणित के प्रश्नपत्र के जवाब देने में परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा कराई जा रही है। शनिवार को पहले दिन दो पालियों में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक कराई गई। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। द्वितीय पाली में अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा कराई गई। इसके लिए दोपहर एक बजे से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा। ---
विज्ञापन

तलाशी में महिलाओं के नाक-कान के आभूषण भी उतरवाए गए
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। नाक-कान और कलाई में किसी प्रकार के आभूषण नहीं पहने दिए गए। सुहाग के प्रतीक कंगन और मंगलसूत्र के साथ ही कलावा, नाक-कान के आभूषण भी उतरवाए गए।
विज्ञापन


अधिकारी करते रहे परीक्षा के दौरान भ्रमण
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें। परीक्षा को विघ्न रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से तमाम अधिकारियों की तैनाती के बावजूद उन्होंने स्वयं निकलकर कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज, आरसी डिग्री काॅलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नपत्र बहुत अधिक कठिन नहीं था। इसलिए जवाब देने में काई दिक्कत नहीं हुई। हिंदी में व्याकरण संबंधी कुछ प्रश्नों के जवाब देने में समय लगा।
मधु, आगरा
---
सभी विषय के प्रश्न आसान रहे। कोई भी प्रश्न ऐसा नहीं था जिसका जवाब देने में दिक्कत हुई हो। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगें।
सत्येंद्र कुमार, एटा
---
प्रश्नपत्र अधिक कठिन नहीं था। गणित के प्रश्नों के जवाब देने में कुछ परेशानी हुई लेकिन उनके जवाब भी दे दिए गए। अच्छे अंक प्राप्त होने की उम्मीद है।
विशाल, हाथरस
---
जिस प्रकार से तैयारी की थी उसी के हिसाब से प्रश्नपत्र था। अच्छे अंक प्राप्त होंगे। प्रश्नपत्र सरल होने के कारण मैरिट अधिक जा सकती है।
अनुराग, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed