फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news state tiekwando

Mainpuri News: स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झटके नौ मेडल

Wed, 10 Dec 2025 01:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news state tiekwando
फोटो 34 जनपद लौटने पर खिलाड़ियों के साथ कोच। स्रोत एसोसिएशन
मैनपुरी। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पांच दिसंबर से सांत दिसंबर तक उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के तत्वाधान में ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने नौ मेडल झटके। दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल, एक ने सिल्वर और छह ने कांस्य मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से लौटे मैनपुरी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव व मुख्य कोच योगेश कुमार माथुर ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से 62 जिलों से लगभग 1200 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मैनपुरी ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सचिव व मुख्य कोच योगेश कुमार माथुर के नेतृत्व में 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 9 खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया जिसमें दो गोल्ड और एक सिल्वर और 6 कांस्य मेडल प्राप्त किए।
विज्ञापन

फ्रेशर ग्रुप में शिवानी मिश्रा ने गोल्ड मेडल, आदविका शर्मा और वान्या मिश्रा ने कांस्य मेडल प्राप्त किया। मेंस वेट कैटेगरी सब जूनियर अंडर 50 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कैडेट गर्ल्स अंडर 41 किलोग्राम भार वर्ग में अनुष्का यादव ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया, रिशु राजपूत ने अंडर 41 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य मेडल और अंडर 47 किलोग्राम भार वर्ग में श्री दुबे ने कांस्य मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बॉयज अंडर 59 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष कुमार ने कांस्य मेडल प्राप्त किया। जनपद लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed