{"_id":"6a98625a8011048fcd0fddd1","slug":"mainpuri-news-roadways-buses-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-165928-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बेवर से कानपुर के लिए चलेंगी दो बसें, मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बेवर से कानपुर के लिए चलेंगी दो बसें, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
फोटो 32 बेवर डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, परिवहन निगम बेवर डिपो से कानपुर के लिए एक नई सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस सेवा के तहत सितंबर माह के अंत तक दो बसों का संचालन शुरू करने की योजना है।
वर्तमान में बेवर डिपो के बेड़े में 58 बसें हैं, जो विभिन्न मार्गों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। कानपुर के लिए नई बस सेवा शुरू होने से बेवर और इसके आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को कानपुर आने-जाने में काफी सुविधा होगी।
डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपूजन ने बताया कि कानपुर मार्ग पर बस संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सितंबर माह के अंत तक दोनों बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन पहली बस सुबह नौ बजे और दूसरी बस सुबह 10 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी। इस सीधी बस सेवा के शुभारंभ से यात्रियों का सफर निश्चित रूप से अधिक सुगम और आरामदायक हो जाएगा।