{"_id":"6a9862f36975d501dc0a50d3","slug":"mainpuri-news-delhi-rape-case-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-165948-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: गांव में खामोशी के बीच सियासी पारे ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: गांव में खामोशी के बीच सियासी पारे ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी की एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ दिल्ली-एनसीआर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता के पैतृक गांव में इस समय गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है।
हर जुबान खामोश है और ग्रामीणों के चेहरों पर दहशत के साथ-साथ भारी आक्रोश की परतें साफ दिखाई दे रही हैं। गांव की गलियों में सन्नाटे का आलम ऐसा है कि लोग आपस में बात करने से भी कतरा रहे हैं, मगर अंदर ही अंदर न्याय की आग सुलग रही है।
देश के मुख्य विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस को सीधे निशाने पर लिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की राजधानी और उससे सटे इलाकों में बेटियां पूरी तरह असुरक्षित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि निर्भया कांड के इतने वर्षों बाद भी स्लीपर बसों के लिए बनाए गए नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा है। मैनपुरी की स्थानीय समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने भी इस घटना पर कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए सरकार की जीरो टॉलरेंस और नारी सुरक्षा की नीतियों को खोखला करार दिया।
उन्होंने कहा कि मैनपुरी की बेटी के साथ जो हुआ, वह कानून-व्यवस्था के दावों की पोल खोलता है। यूपी से लेकर दिल्ली तक की पुलिस सीमाओं पर निगरानी में पूरी तरह विफल रही है। पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिलाने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इस घटना को लेकर लगातार राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है, ऐसे में लोग इस बयानबाजी के बीच सरकार के पक्ष का इंतजार कर रहे हैं।