फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news roadways bus crisis

Mainpuri News: कन्नौज गईं 50 बसें, डिपो के पास रह गए 23 वाहन

Wed, 29 Apr 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news roadways bus crisis
फोटो 31 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
मैनपुरी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मैनपुरी डिपो की 50 बसें कन्नौज भेजी हैं। मार्गों पर बसों की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जहां एक तरफ गर्मी और धूप लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए एक से दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड, ईशन नदी पुल पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन


बुधवार को हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। पीएम के कार्यक्रम में अलग-अलग जनपदों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। लोगों को ले जाने और लाने के लिए मैनपुरी डिपो की 50 बसों को कन्नौज भेजा गया है। मंगलवार को 50 बसों के कन्नौज जाने के बाद डिपो में सिर्फ 23 बसें ही शेष बची, जिनसे दो दिन तक यात्रियों को अलग-अलग मार्गों पर सफर कराया जाएगा। लेकिन पहले ही दिन बसों की कमी ने यात्रियों की परेशानी को बढ़ा दिया। मंगलवार को यात्रियों को बसों की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक बस स्टैंड पर यात्री गंतव्य की ओर जाने के लिए बसों का इंतजार करते दिखे। ईशन नदी पुल, भांवत चौराहा, करहल चौराहा पर भी यात्रियों की भीड़ रही। दिल्ली, आगरा, कानपुर और इटावा मार्ग पर जाने के लिए यात्रियों को एक से दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


गर्मी के बीच बसों की कमी ने बढ़ाई परेशानी
भीषण गर्मी में बसों की कमी के कारण यात्रियों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर कूलर न होने से यात्रियों को गर्म हवा देने वाले पंखों के नीचे बैठना पड़ा। वहीं, अन्य स्थानों पर लोग पेड़ की नीचे या दुकान के बाहर छांव तलाशते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मैनपुरी डिपो की 50 बसों के कन्नौज जाने के बाद 23 बसों का संचालन अलग-अलग मार्गों पर किया जा रहा है। 10-10 बसों को दिल्ली और आगरा मार्ग पर लगाया गया है। एक बस को लखनऊ के लिए रवाना किया गया है। दो बसों को इटावा मार्ग पर संचालित कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
- संजीव कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
----
प्राइवेट वाहनों की हुई चांदी
मैनपुरी डिपो की 50 बसों के कन्नौज जाने के बाद मंगलवार को यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस की कमी के कारण प्राइवेट वाहन चालकों की बल्ले-बल्ले हो गई। यात्री ऑटो और प्राइवेट बसों से गंतव्य तक पहुंचे।
-------------
दिल्ली के लिए मार्ग पर बसों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों को भेजने से पहले परिवहन यात्रियों की सुविधा का इंतजाम करते, तो बेहतर रहता। - प्रफुल्ल यादव, बाईपास रोड।


गर्मी में बसों की कमी ने यात्रियों की परेशानी को बढ़ा दिया। आगरा जाने के लिए एक घंटे से भी अधिक इंतजार करने के बाद बस नहीं मिली। मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाकर सुविधा मिलनी चाहिए। - अवनेंद्र यादव, वंशी गोहरा।

फोटो 31 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

फोटो 31 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed