{"_id":"69da9a4b204a7afd7b089927","slug":"mainpuri-news-road-jam-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-157368-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चालकों की जल्दबाजी लगा रही जाम, कैसे लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चालकों की जल्दबाजी लगा रही जाम, कैसे लगेगी लगाम
विज्ञापन
फोटो 31 कचहरी रोड पर गलत दिशा से आ रहे वाहनों से लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम से निजात के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। इसके तहत शहर में 5 रूट तय किए गए हैं। लेकिन यातायात पुलिस के सामने अनियंत्रित और गलत दिशा में चलने वाले वाहन असली समस्या हैं। कचहरी रोड, ईशन नदी चौराहा और कलक्ट्रेट चौराहे पर शहर में सबसे ज्यादा समस्या रहती है।
शहर के कचहरी रोड पर ईशन चौराहे से एचपी गैस एजेंसी तक डिवाइडर बना हुआ है। इसमें कई जगह पर कट भी बने हैं। दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन चालक कट पारकर गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहन एक दूसरे के सामने आ जाते हैं और इससे जाम लग जाता है।
ऐसी ही स्थिति ईशन नदी चौराहे की है। राधारमन रोड से आने वाले वाहनों को दीवानी जाने के लिए नदी पर बना पुल पारकर गोल चक्कर से वापस आना होता है। लेकिन जल्दबाजी में कई वाहन ईशन चौराहे पर बने गोल चक्कर से गलत दिशा में होकर दीवानी रोड की तरफ जाने लगते हैं। कुछ वाहनों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन अधिकतर वाहन पुलिस को चकमा देकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
बैरिकेडिंग भी हुई फेल
गलत दिशा से आने वाले वाहनों और जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस ने ईशन नदी चौराहे और कचहरी रोड पर बैरिकेडिंग लगा रखी है। कचहरी रोड पर लगी बैरिकेडिंग को लोग हटाकर वहां से वाहन निकालते हैं।