फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road accident palwal

Mainpuri News: धमाके की आवाज आई...और आंख खुली तो सामने पड़े थे शव

Wed, 02 Sep 2026 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident palwal
किशनी। पलवल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने मुरगिया गांव के कई परिवारों को जिंदगी भर का ऐसा दर्द दे दिया, जिसे शायद ही वे कभी भूल पाएं। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

किसी ने अपना जीवनसाथी खो दिया तो किसी के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। हादसे से बचे लोगों की जुबानी उस भयावह पल की तस्वीर सामने आ रही है। मुरगिया निवासी मृतका रेशमा देवी के पति विनोद यादव ने बताया कि वह पिकअप में जाग रहे थे। अचानक इतना जोरदार धमका हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया। सिर से खून बहने लगा तो किसी तरह पिकअप से बाहर निकले। बाहर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास लोग घायल पड़े थे और कई शव सड़क पर पड़े थे। जब उन्होंने अपनी पत्नी रेशमा को देखा तो वह दुनिया छोड़ चुकी थीं। कुछ पल पहले जो पत्नी उनके साथ सफर कर रही थी, हादसे ने उसे हमेशा के लिए उनसे छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed