{"_id":"69960c2cf570dc8f7f0609f7","slug":"mainpuri-news-road-accident-lady-death-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-154317-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: महिला स्वास्थ्यकर्मी की हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: महिला स्वास्थ्यकर्मी की हादसे में माैत
विज्ञापन
फोटो23 मृतका कमलेश यादव का फाइल फोटो
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र में गांव अंजनी के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की मृत्यु हो गई। ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर लौट रही स्वास्थ्यकर्मी को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू वंशीगोहरा निवासी 59 वर्षीय कमलेश यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थीं। हाल ही में वह बिछवां क्षेत्र के गांव जसरऊ स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रही थीं। बुधवार शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने पति पातीराम के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। स्कूटी उनके पति चला रहे थे। मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर गांव अंजनी में जसरऊ मोड़ के पास कुरावली की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी।
बाइक की टक्कर से महिला स्वास्थ्यकर्मी कमलेश यादव उछलकर सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पति ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बिछवां पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस फिलहाल टक्कर मारने वाले बाइक चालक की तलाश कर रही है।
विभाग में शोक की लहर
महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत की खबर से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। विभाग के अन्य कर्मचारी जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। स्वास्थ्य शिक्षा सूचनाधिकारी रवींद्र सिंह गौर, डाॅ. राजविक्रम सिंह, उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान और हरिभान सिंह भी मोर्चरी पर मौजूद रहे।