{"_id":"6a1215dc7364a5a20702d17f","slug":"mainpuri-news-quaral-one-brother-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-159925-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: रठेरा में सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे, छोटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: रठेरा में सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे, छोटे की मौत
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव रठेरा में शुक्रवार रात को दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई, घायल दोनों भाइयों को पीजीआई सैफई व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उपचार के दौरान छोटे भाई ने शनिवार को दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि दर्ज प्राथमिकी तरमीम की जा रही है, जल्द ही पुलिस घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
गांव रठेरा के रहने वाले कृपाराम ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार रात को वह भतीजे राजू पुत्र रसकलाल के साथ दरवाजे पर बैठे थे, तभी नाली का बहाना लेकर राजू का बड़ा भाई इच्छाराम पुत्र रसकलाल, इच्छाराम का पुत्र ललित, पत्नी रेनू देवी और पुत्री माधुरी ने आकर गाली-गलौज करते हुए जमीन पर गिरा कर पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में घायल हुए राजू को गंभीर हालत में पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया, वहीं सगे भाई इच्छाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले कृपाराम की तहरीर पर पुलिस ने झगड़े की प्राथमिकी दर्ज कर ली। शनिवार सुबह इलाज के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीजीआई में उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई है। दर्ज प्राथमिकी में धारा तरमीम कर हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।