फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news police recuitment test

Mainpuri News: पुलिस भर्ती परीक्षा- समय का रखें ख्याल, आधा घंटे पहले बंद होगा गेट

Sat, 14 Mar 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news police recuitment test
फोटो 8 शहर के एक कॉलेज पर सीसीटीवी कैमरों की जांच करते डीएम और एसपी। स्रोत प्रशासन
मैनपुरी। आज और कल दो दिन चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा 11 केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की जाएगी। दो दिन की चार पाली के लिए कुल 11,520 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रत्येक केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध केंद्र व्यवस्थापकों ने शुक्रवार को ही कर लिया। सुबह की पाली में 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम पाली में दो घंटे पहले आठ बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। प्रथम पाली में 9:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी प्रकार से द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। जिसके लिए दोपहर 1 बजे से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। द्वितीय पाली में 2:30 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाएगी और उनके सामान को अतिरिक्त रूम में जमा कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

---
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए क्यूआर कोड जारी
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज ब्लॉक ए, ब्लॉक बी, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवी रोड, डीएवी इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय करहल रोड, एकरसानंद इंटर कॉलेज और श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार की देर शाम परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए सभी केंद्रों के क्यूआर कोड जारी कर दिए गए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व शहर के प्रमुख चौराहों पर भी क्यूआर कोड चस्पा कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed