फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news poision teen critical

Mainpuri News: किशोरी के साथ जहर खाने वाले युवक की हालत गंभीर, आगरा रेफर

Sun, 17 May 2026 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news poision teen critical
औंछा। जहर खाकर विवाहित प्रेमी के साथ औंछा थाने पहुंची किशोरी की मौत के बाद अब युवक की हालत भी चिंताजनक बनी है, शुक्रवार रात पीजीआई सैफई से आगरा रेफर किया गया है, उधर मृतका के पिता ने पुत्री को अगवा कर ले जाने, खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में एक गिरफ्तारी की गई है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।थाना क्षेत्र के गांव गढी निवासी विवाहित आमिर अली 14 मई की दोपहर पास के गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को अपने साथ ले गया था। तलाश के बाद किशोरी का पता न लगने के बाद परिजन ने थाने में तहरीर दी थी। शुक्रवार को दोनों जनपद एटा के आसपुर क्षेत्र में युवक के परिजन को मिल गए और वहां से परिजन दोनों को लेकर थाना औंछा आ रहे थे, इस बीच किसी समय दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। थाने के पास पहुंचते ही किशोरी अचेत होकर गिर गई। जिसे लड़के के परिजन पास ही एक चिकित्सक के यहां ले गए थे। चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया था, युवक की हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई से आगरा रेफर किया गया है। पुलिस लगातार युवक की हालत पर नजर बनाए है।
विज्ञापन

मामले में मृतका के पिता ने बताया कि आमिर अली उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया था। पुत्री को अपने मौसा के यहां कस्बा सकीट जनपद एटा लेकर पहुंचा। आमिर पहले से शादीशुदा था, जिस वजह से आमिर के मौसा व परिवार के जमीन उर्फ जुगनू, इरफान अली, इकरार अली ने पुत्री पर घर चलने का दबाव बनाया। लोक लाज के डर से पुत्री ने जहर खा लिया। पुत्री की हालत बिगड़ती देख आमिर ने भी जहर खा लिया। शुक्रवार सुबह यह लोग दोनों को लेकर थाने पहुंचे और उन्हें फैसला करने के लिए बुलाया। जब वह थाने पहुंचे तो बेटी हालत खराब थी, निजी चिकित्सक के यहां बेटी को मृत घोषित कर दिया गया।जिसके बाद वह लोग शव छोड़ कर भाग गए थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है, इकरार अली को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है, शेष की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed