फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news parshuram shobayatra

Mainpuri News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभा यात्रा

Mon, 20 Apr 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news parshuram shobayatra
फोटो 20 करहल की परशुराम शोभायात्रा में मौजूद ब्राहमण समाज के लोग। संवाद
मैनपुरी। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के करहल रोड स्थित उपवन मंदिर से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे करहल रोड स्थित उपवन मंदिर के सामने से शोभायात्रा का शुभारंभ भोगांव से भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतार कर किया। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा शहर भ्रमण पर निकली। बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, सिटी डाकघर, क्रिश्चियन तिराहा, कोतवाली आदि के पास शोभा यात्रा का शहर के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां और बैंड शामिल रहे। शोभायात्रा में शामिल कलाकार मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए चल रहे थे। बैंड की धुन पर युवा मनमोहक प्रस्तुति देते भी नजर आए। शोभा यात्रा शहर के छोटा क्रिश्चियन मैदान पहुंचकर सभा में बदल गई। यहां जिले भर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में एकजुट होने का संकल्प भी लिया। यात्रा की सफलता पर संयोजक धनेश मिश्रा ने ब्राह्मण समाज के लोगों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed