{"_id":"694d7fbc919ac5f60c09ed68","slug":"mainpuri-news-ots-scheme-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-151133-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ओटीएस में कम पंजीकरण पर जेई को चेतावनी, प्रगति में सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ओटीएस में कम पंजीकरण पर जेई को चेतावनी, प्रगति में सुधार के निर्देश
विज्ञापन
फोटो 7 गांव बारखेड़ा में आयोजित शिविर का निरीक्षण करते एसई मुकेश कुमार। स्रोत निगम
मैनपुरी। विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) में बकाएदार उपभोक्ताओं की पंजीकरण संख्या को बढ़ाने के लिए अधिकारियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बिछवां क्षेत्र के उपकेंद्र सुल्तानगंज से पोषित गांव बारखेड़ा में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। एसई ने ओटीएस की कम प्रगति पर जेई को चेतावनी देते हुए पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता ने जेई प्रवीन कुमार के साथ ओटीएस पंजीकरण की समीक्षा की। प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न पाए जाने पर एसई ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के अंदर पंजीकरण संख्या में वृद्धि की जाएं, यदि ऐसे नहीं होता है तो फीडर वाइज प्रगति के आधार पर जेई और लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन टीमें फील्ड नेवर पेड और लोंग अनपेड बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराए। पंजीकरण न कराने वालों पर कार्रवाई की जाए। योजना का प्रचार-प्रसार कराया जाए, एसएसओ कॉलिंग, नोटिस और घर-घर जाकर लोगों को योजना का लाभ बताया जाए। उन्होंने एसडीओ को निर्देशित किया कि वे स्वयं फील्ड में निकल कर बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
-- --
नोडल अधिकारी आज करेंगे ओटीएस योजना की समीक्षा
मैनपुरी। बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) को सफल बनाने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मुख्यालय आगरा से निदेशक वाणिज्य अजय अग्रवाल की ओर से नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यालय में तैनात मुख्य अभियंता एएन गुप्ता को जनपद मैनपुरी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी 26 और 27 दिसंबर को जनपद में मंडल, खंड और उपखंड स्तर तक ओटीएस योजना की समीक्षा करेंगे।