फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news no login password medicine purchasing

Mainpuri News: लॉगिन पासवर्ड न होने से दवा की खरीदारी रुकी

Fri, 29 May 2026 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news no login password medicine purchasing
मैनपुरी। वर्तमान आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी और पूर्व आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के विवाद के चक्कर में आयुर्वेदिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। पूर्व अधिकारी लॉगिन पासवर्ड नहीं दे रही हैं। इसके चलते दवा की खरीदारी प्रभावित हो रही है। पूर्व में 10 लाख की धनराशि वापस हो चुकी है। अब फिर से 15.97 लाख की धनराशि पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी देवेंद्र सिंह और पूर्व आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरिता सिंह के बीच कार्यभार ग्रहण करने के मामले का विवाद चल रहा है। पूर्व आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी कोर्ट से अपने स्थानांतरण पर रोक की बात कहते हुए वर्तमान आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को अपने नाम से जारी विभागीय लॉगिन और पासवर्ड नहीं दे रही हैं। इसके चलते जैम पोर्टल से दवाओं की खरीद की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। पिछले एक साल से जैम पोर्टल से दवाओं की खरीद नहीं हो पा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दवा खरीद के लिए 10 लाख रुपये भेजे गए थे, लेकिन लॉगिन पासवर्ड न होने के कारण दवा की खरीद नहीं हो सकी और 31 मार्च 2026 को रुपये विभाग को सरेंडर कर दिया गया। सत्र 2026-27 के लिए विभाग की ओर से 15.97 लाख रुपये का बजट भेजा गया है। मगर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के पास लॉगिन न होने से बजट का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

---
नई आईडी बनने में भी आ रही दिक्कतें
वर्तमान आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि सरकारी मेल आईडी ओटीपी न देने से अपडेट नहीं हो पा रही। नई आईडी बनने की प्रक्रिया में समय लगता है। नई आईडी के लिए प्रदेश सरकार के विशेष सचिव को फाइल जाती है और वहां से भारत सरकार की अनुमति लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरिता सिंह को लॉगिन देने के लिए सात पत्र लिखे जा चुके हैं , लेकिन उनके द्वारा विभागीय लॉगिन नहीं दिया गया। जिससे बजट का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। समस्या को लेकर उनके द्वारा निदेशक आयुर्वेद सेवाएं और जिलाधिकारी मैनपुरी को पत्र भेजा गया है। डॉ. देवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी


मेरे स्थानांतरण के मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है। डॉ. देवेंद्र सिंह गलत तरीके से जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के पद पर आसीन हैं। उच्चाधिकारियों ने मुझे आईडी देने का कोई आदेश नहीं दिया है। कोर्ट या उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही आईडी दी जा सकती है।
डॉ. सरिता सिंह, पूर्व आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed