फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news mp dimple yadav

मैनपुरी को दो जलापूर्ति परियोजना ही क्यों : सासंद

Mon, 23 Feb 2026 02:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news mp dimple yadav
मैनपुरी। सपा सांसद डिंपल यादव अपनी लोकसभा क्षेत्र में आम लोगों से जुड़ी हुई समस्याओं को लोकसभा में लगातार उठा रही हैं। सांसद ने लोकसभा में जनपद में जलापूर्ति परियोजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी आवास और शहरी कार्य मंत्री से मांगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने जल शक्ति मंत्री से हर घर जल योजना से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन पर हो रहे विकास कार्य के पूरा होने के समय के बारे में जानकारी मांगी थी। इनके जवाब 12 मार्च तक देने हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मैनपुरी में चल रही योजना अमृत 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत जलापूर्ति परियोजनाओं की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परियोजना की स्वीकृत लागत केंद्र और राज्य का अंश निधि निर्गम, व्यय और योजना में इस समय क्या प्रगति है इसको लेकर सवाल किया है। वहीं उन्होंने पूछा है कि जनपद में सिर्फ दो जलापूर्ति परियोजना की स्वीकृति क्यों की गई है।
वहीं, इन परियोजनाओं में सीवरेज, अपशिष्ट जल शोधन एवं शहरी हरित अवसंरचना को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने जनपद में मंत्रालय की ओर से सीवरेज, एसटीपी, जलाशय पुनर्जीवन एवं हरित स्थलों से संबंधित विचाराधीन प्रस्ताव व उनकी स्वीकृति की समय सीमा के बारे में भी जानकारी मांगी।
डिंपल यादव ने जल शक्ति मंत्रालय से जनपद में हर घर जल योजना की प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी मांगी।
उन्होंने पूछा कि क्या मंत्रालय की ओर से जिले में कोई समीक्षा की गई है, क्योंकि जिन गांवों को हर घर जल के रूप में प्रमाणित किया गया है, उनमें घरेलू नल कनेक्शन की रिपोर्ट का प्रतिशत काफी अधिक है। वहीं, उन्होंने जनपद के ऐसे सभी गांव की सूची मांगी है, जहां नल की व्यवस्था कर दी गई, लेकिन पानी की आपूर्ति अनियमित है या मानकों के अनुसार नहीं है और इसके सुधार के लिए क्या कार्य किए गए।

इसके साथ ही जो रिपोर्ट जारी की गई, उसका थर्ड पार्टी से भौतिक सत्यापन हुआ या नहीं और लोगों को मिलने वाले जल की गुणवत्ता की जांच की गई या नहीं। सपा सांसद ने इन सवालों के जवाब 12 मार्च तक देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed