फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news marriage bazar

Mainpuri News: सहालग से पहले बाजार में बिखरी चूड़ियों की खनक

Wed, 28 Jan 2026 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news marriage bazar
फोटो 2 बाजार में स्थित चूड़ी की दुकान पर खरीददारी करती महिला। संवाद - फोटो : परीक्षा केंद्र से संबं​धित बैठक में मौजूद ​एडीएम व प्रधानाचार्य। स्रोत: डीआईओएस।
मैनपुरी। सहालग से पहले बाजार में चूड़ियों की खनक बिखरने लगी है। दुल्हन और अन्य परिवार की महिलाओं के लिए बाजार में चूड़ी, कंगन और चूड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। सबसे ज्यादा महिलाओं को नग वाली चूड़ियां और लाख के कंगन पसंद आ रहे हैं। आर्डर देकर भी महिलाएं चूड़ियों और कंगन के सेट बनवा रही हैं।तीन फरवरी से शादी-विवाह का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बाजारों के ग्राहकों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ रही है। बाजार में रौनक लौटने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। सीजन से पहले ही बाजार में चूड़ियों की खरीदारी बढ़ गई है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी के साथ चूड़ियों और आर्कषक कंगन का क्रेज भी खूब है। दुकानदारों ने महिलाओं की डिमांड पर कंगन बनवाने और बाहर से मंगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए लाख के कंगन भी बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने जयपुर के मशहूर लाख के कंगन का भी स्टॉक मंगा लिया है। जयपुर में बनाने वाले लाख के कंगन सभी जगह मशहूर हैं। लाख के कंगन में जरकिन के नग लगाकर इनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में इनकी कीमत 200 से 2500 रुपये तक होती है।
विज्ञापन


बजाजा बाजार के दुकानदार असलम उर्फ लल्ला ने बताया कि दुकानदारों की ओर से सहालग से पहले ही चूड़ी, कंगन और चूड़ों का स्टॉक कर लिया गया है। इन दिनों दुल्हन के लिए चूड़ा और कंगन की खरीदारी हो रही है। कंगन की जरी के नग से लेकर लाख के कंगन तक की वैराएटी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शादियां शुरू होने से पहले ही हमने खरीदारी शुरू कर दी है। सीजन शुरू होने के बाद सामान के दाम बढ़ जाते हैं। बाजार में नग वाले कंगन की अच्छी वैराएटी उपलब्ध हैं। पिंकी यादव, गंगानगर

-----
शादी समारोह में इस बार लाख के नग वाले कंगन पहनने का मन बनाया है। ये कंगन खास तौर पर जयपुर से आते हैं। इनके लिए हमने दुकानदार को आर्डर दिया है। इनकी कीमत भले ही ज्यादा है, लेकिन ये देखने में भी आकर्षक हैं। सुषमा यादव, आगरा बाईपास रोड
चूड़ियां और उनके दाम

नग चूड़ी सेट 120 रुपये से 280 रुपये
मोती चूड़ी सेट 130 रुपये से 330 रुपये

वेलवेट चूड़ी सेट 40 रुपये से 120 रुपये

कटिंग चूड़ी सेट 60 रुपये से 200 रुपये

लाख के जरी के नग वाले कंगन 200 से 2500 रुपये
चूड़ा सेट 800 रुपये से 3500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed