फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news liqer smugling

Mainpuri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से हरियाणा की 95 पेटी शराब बरामद, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार

Sun, 21 Dec 2025 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 12:39 AM IST
सार

पुलिस अलालपुर तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, रोकने पर चालक कूद कर भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पीछा कर पकड़ लिया।

विज्ञापन
mainpuri news liqer smugling
पकड़े गए तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के थाना घिरोर पुलिस ने शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में छिपाकर ले जाई जा रही गैर प्रांत की 95 पेटी शराब बरामद की है। बरामद माल को जब्त करने के साथ ही दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया, शनिवार को एसपी ग्रामीण ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि शुक्रवार रात को घिरोर थानाध्यक्ष अनुज चौहान को सूचना मिली कि क्षेत्र से होकर गुजर रहे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में गैर प्रांत की शराब तस्करी कर ले जाई जा रही है। ट्राॅली में एक थ्रेसर भी रखा हुआ है, सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ अलालपुर तिराहा के पास चेकिंग शुरू कर दी, कुछ देर बाद संदिग्ध ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, रोकने पर चालक कूद कर भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


उसके अलावा ट्रैक्टर सवार दूसरे संदिग्ध को भी पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्राली में छिपाकर ले जाई जा रही 95 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपने नाम सवित सिंह निवासी गावं पुड्डी थाना गुहाना सदर सोनीपत हरियाणा और दीपक निवासी रिठाल थाना सदर रोहतक हरियाणा बताया। शनिवार को पुलिस ने तस्करों को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed