Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS kalindi express

Mainpuri News: कालिंदी की लेट-लतीफी बढ़ा रही यात्रियों की परेशानी

Sun, 19 Apr 2026 01:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS kalindi express
मैनपुरी। कालिंदी एक्सप्रेस की लेट-लतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। पिछले कई दिनों से ट्रेन के देरी से पहुंचने के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। भिवानी से चलकर प्रयागराज की ओर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस डाउन शनिवार को भी करीब डेढ़ घंटा देरी से मैनपुरी पहुंचीं। वहीं, कालिंदी एक्सप्रेस अप भी एक घंटा लेट रही।मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस का ठहराव है। भिवानी से चलकर टूंडला-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर होकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14118 के मैनपुरी स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 3:45 बजे है। शनिवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 3:45 बजे के स्थान पर 5:11 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। यात्रियों को स्टेशन पर एक घंटा 24 मिनट ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज से चलकर भिवानी की ओर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस संख्या 14117 शुक्रवार की रात अपने निर्धारित समय रात 11:20 बजे के स्थान पर 12:20 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। इसमें सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed