फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news julus e muhamadi

Mainpuri News: सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा

Wed, 26 Aug 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news julus e muhamadi
फोटो 31 शहर में जुलूसे मोहम्मदी में शामिल मु​स्लिम समाज के लोग। संवाद
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित खानकाहे रशीदिया बड़ी खानकाह में ईद मिलादुन्नबी पर सज्जादानशीन बबलू मियां की देखरेख में बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस बड़ा चौराहा, डाकखाना, लेनगंज, घंटाघर और संता बसंता चौराहा होता हुआ बड़ी खानकाह पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जुलूस के रास्ते में जगह-जगह गुलाब के फूलों की बारिश पर इस्लामी तारों इस्लामी नारों से माहौल गूंजता व महकता रहा। खानकाहे रशीदिया में जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में करहल विधायक तेजप्रताप सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, हस्सान चिश्ती उर्फ फरदीन एवं उमर सिद्दीकी, नदीम एडवोकेट, औकाफ अली, आफाक मियां, नासिर भाई, इश्तियाक अली उर्फ टाइगर, मुजम्मिल मिर्जा, इरशाद इलाही, मुफ्ती मोहम्मद गुलाम रब्बानी मौजूद रहे। जुलूसे मोहम्मदी का आगाज तिलावते कुरान पाक से हुआ। निजामत हाफिज जीशान और मुफ्ती गुलाब रब्बानी साहब ने की। देखरेख आफाक मियां ने की। नातिया कलाम, सवाल-जवाब और तकरीर में हिस्सा लेने वाले बच्चों को सज्जादानशीन ने इनाम दिए।
विज्ञापन


-----
जुलूसे मोहम्मदी का जगह-जगह हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। बुधवार को जुलूसे मोहम्मदी मदरसा दरसुल कुरान से शुरू होकर बड़ा बाजार, मोहल्ला प्रेमचिरैया, फाजिलगंज, लहसुन मंडी, जामा मस्जिद, पीपल मंडी, जगत नगर, चौधरी मोहल्ला और मोहल्ला करियानीम से होता हुआ अपने मुकाम पर जाकर समाप्त हुआ। उलेमाओं और अकीदतमंदों ने पैगंबर-ए-इस्लाम के पैगाम को आम करने का संदेश दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। पीपल मंडी पहुंचने पर जुलूस की कमेटी को अयाज मंसूरी ने सम्मानित किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी, जामा मस्जिद सदर मुहम्मद शकील उर्फ फूलमियां, इमाम मौलाना खालिद रजा नूरी, जुलूस अध्यक्ष हाफिज आरिफ, आसिफ रजा, रिजवान जावेद, फरमान खान मौजूद रहे। आलीपुर खेडा में निकले जुलूस में नईम खान, फैजान, आसिफ, शहनबाज खान, आफाक, नसीम अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पहाड़पुर में निकाला जुलूसे मोहम्मदी
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। लोगों ने धार्मिक नारे लगाए। गांव के हिंदू और मुस्लिम युवा कंधे से कंधा मिलाकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में शाहिद खान, जाहिद खान, रहीम, शमशाद, नन्हे अली, शहीद अली, वेदप्रकाश, रामकिशोर, शौकीन सिंह, दीन मोहम्मद मौजूद रहे।
----
घरों में तिलावत-ए-कुरान पढ़ी
कुसमरा। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1501 वें जन्मदिन पर घर-घर में कसीदा और तिलावत-ए-कुरान पढ़ी गई। कार्यक्रम संयोजक शराफत खां की मौजूदगी में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। ईदगाह परिसर से शुरू होकर यादव नगर चौराहा, सदर बाजार होते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने समाप्त हुआ। चेयरमैन प्रतिनिधि विनय सिसौदिया, हाजी शराफत हुसैन, हाजी मुश्ताक खान, हाजी मुबारक खां, जुबैर हसन अल्वी, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हसन मौजूद रहे।
----------------
बारावफात का जुलूस निकाला
घिरोर। बारावफात के जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्ला, नारा ए तकबी, अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। मुख्य मार्गों पर जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मोहम्मद साहब से जुड़ी मक्का मदीना और झांकियां निकाली गईं। जुलूस में अनीश भारती, अलीदराज नियाजी, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद आसिफ, सकील अहमद, अलताब अहमद, शोहिब अहमद मौजूद रहे।

-----
फजर की नमाज के बाद हुई नात-ख्वानी
बरनाहल/औंछा। बरनाहल में इस्लामिया स्कूल से जुलूस निकाला गया। दिहुली चौराहा, मैन बाजार से जाटवान मोहल्ला, होली तिराहा होते हुए इस्लामिया स्कूल पर समापन हुआ। औंछा में सुबह फजर की नमाज के बाद से ही नात-ख्वानी का दौर शुरू हुआ। मदरसा अहले सुन्नत में जलसा-ए-सीरत-उन-नबी का आयोजन हुआ। इसमें उलेमा-ए-कराम ने शिरकत की।
---

प्रमुख मार्ग से निकला जुलूसे मोहम्मदी
बेवर। जुलूसे मोहम्मदी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस जीटी रोड और इटावा रोड से गुजरा। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए इंतजाम किए गए। कमेटी अध्यक्ष सोनू अल्वी, हाजी इदरीस अली, हाजी अख्तर, हाजी शमशाद अली, शमशाद मेंंबर, अरमान मौजूद रहे।
------
बारावफात पर निकाला जुलूस
कुरावली। पैगम्बर इस्लाम हज़रत मोहम्मद की यौमे विलादत की खुशी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। छोटे–छोटे बच्चे हाथों में झंडे बैनर लिए दिवरई गेट, मोहल्ला पठानान, कौआटोला, बाईपास मार्ग, जीटी रोड, सदर बाजार मार्ग से होकर गुज़रे। कई जगह कुरआन ख्वानी, फातेहा ख्वानी तथा मिलाद शरीफ का भी आयोजन हुआ। जामा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी मोहम्मद कलीम कुरैशी, इमाम असलम रजा, शाकिर हुसैन मंसूरी, हाजी अशफाक सिद्दीकी, हाजी अशफाक अंसारी मौजूद रहे।


----
धूमधाम से मनाया ईद मिलादुन्नबी
करहल। ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हाथों में इस्लामिक झंडा लेकर नारे लगाते हुए मोहल्ला सराय भटेला दारुल उलूम हनफिया से प्रभात फेरी निकाली गई। समापन के बाद ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शुरू हुआ। मौलाना जमील अहमद कादरी ने नाते पाक पढ़ी। अध्यक्ष खालिद, चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, सोएब, डॉ. जीशान अहमद, आजम खान, हाफिज जाकिर, अफजल खान, ताहिर चांद, जुलूस के अध्यक्ष मोहम्मद अकील सिद्दीकी मौजूद रहे।

फोटो 31 शहर में जुलूसे मोहम्मदी में शामिल मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

फोटो 31 शहर में जुलूसे मोहम्मदी में शामिल मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

फोटो 31 शहर में जुलूसे मोहम्मदी में शामिल मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

फोटो 31 शहर में जुलूसे मोहम्मदी में शामिल मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed