{"_id":"6945a02dd6b560888c0555e7","slug":"mainpuri-news-jholachap-clinik-sealed-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-150827-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बिना पंजीकरण संचालित झोलाछाप की दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बिना पंजीकरण संचालित झोलाछाप की दुकान सील
विज्ञापन
मैनपुरी। अवैध क्लीनिक और अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अभियान के तहत नोडल अधिकारी ने बिछवां क्षेत्र में एक झोलाछाप की दुकान और घिरोर क्षेत्र में एक हॉस्पिटल की ओटी सील कर दी। तीन संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है।
सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार ने शुक्रवार को बिछवां और घिरोर में कार्रवाई की। बिछवां में हन्नूखेड़ा रोड पर संचालित डाॅ. सिराजुद्दीन की दुकान पर छापा मारा और संचालक से पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे। लेकिन वह कुछ भी नहीं दिखा सका। दुकान को सील कर दिया गया है।
बिछवां में ही संचालित दो अन्य क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिए हैं। घिरोर में कामिनी हॉस्पिटल की जांच में पता चला कि बिना नवीनीकरण कराए हॉस्पिटल का संचालन हो रहा है। नोडल अधिकारी ने कामिनी हाॅस्पीटल की ओटी सील कर दी। राधाकृष्ण क्लीनिक संचालक को भी नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।