{"_id":"6a9861bdf29ad3ae5f09ec08","slug":"mainpuri-news-janammastimy-celebration-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-165918-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: राजकोट और वाराणसी के झूले में झूलेंगे गोपाल, पहनेंगे सूरत की पोशाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: राजकोट और वाराणसी के झूले में झूलेंगे गोपाल, पहनेंगे सूरत की पोशाक
विज्ञापन
फोटो 23 सदर बाजार स्थित दुकान से पूजन सामग्री खरीदतीं ग्राहक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के लिए उल्लास का माहौल है। श्रद्धालु अपने आराध्य लड्डू गोपाल के भव्य शृंगार और स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार लड्डू गोपाल राजकोट और वाराणसी से मंगवाए गए आकर्षक झूलों में झूलेंगे, वहीं सूरत की सुंदर और चमकदार पोशाक उनके शृंगार की शोभा बढ़ाएगी। पर्व नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी की रौनक तेज हो गई है।
शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए शहर के प्रमुख सदर बाजार, बजाजा बाजार, घंटाघर चौक, स्टेशन रोड, लेनगंज सहित अन्य बाजारों में पूजन सामग्री और लड्डू गोपाल के शृंगार से संबंधित दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दुकानों पर झूले, पालने, पोशाक, मुकुट, माला, बांसुरी और अन्य शृंगार सामग्री की बिक्री में काफी तेजी देखी जा रही है।
सदर बाजार के दुकानदार रिषभ पटवा ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी के अवसर के लिए विशेष रूप से राजकोट से लकड़ी के आकर्षक झूले मंगवाए गए हैं। इन झूलों को विभिन्न रंगों और सुंदर डिजाइनों से सजाया गया है, जो ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इस वर्ष लड्डू गोपाल के लिए खास आकर्षण राजकोट से आए लकड़ी के झूलों के रूप में हैं। इन झूलों की कलात्मक सजावट और अनूठी डिजाइन इसे खास बना रही है। इसके अलावा, सूरत से मंगाई गई पोशाकें भी भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
-- --
झूले और पोशाक की कीमत एक नजर में
राजकोट के लकड़ी के झूले -500 से 3000 रुपये
वाराणसी के झूले -700 से 4000 रुपये
पीतल के झूले -300 से 5000 रुपये
स्टील के झूले -250 से 1800 रुपये
सूरत की पोशाक -30 से 250 रुपये
मथुरा की पोशाक -20 से 200 रुपये
थ्री-डी पोशाक -50 से 500 रुपये
मोती वाली पोशाक -60 से 1000 रुपये
जरी वाली पोशाक -100 से 1500 रुपये