फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news jan akrosh yatra

Mainpuri News: महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश यात्रा

Fri, 01 May 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news jan akrosh yatra
फोटो 27 शहर में जनाक्रोश यात्रा निकालतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। महिला आरक्षण बिल का संसद में विपक्ष की ओर से किए गए विरोध से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने बृहस्पतिवार को जनाक्रोश पदयात्रा निकाली। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष संगीता आलोक गुप्ता के नेतृत्व में यह पदयात्रा आरसी डिग्री कॉलेज के निकट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई ईशन नदी पहुंचकर संपन्न हुई। महिला पदाधिकारियों ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाला विपक्ष महिला विरोधी है।
पदयात्रा में शामिल महिला कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर महिला आरक्षण के समर्थन में नारे लिखे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों द्वारा महिला आरक्षण बिल का संसद में विरोध किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने कहा कि यदि महिला आरक्षण बिल पास होता है तो इसका लाभ हर वर्ग, हर समाज और हर पार्टी की महिलाओं को मिलेगा। विपक्ष द्वारा इस बिल का विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। यह कदम न केवल अनुचित है बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बाधा भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राजनीतिक भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध रही है, जबकि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं है। जनाक्रोश पदयात्रा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कविता राठौर, विजय रक्षा भदौरिया, शशि राजपूत, सरिता चौहान, विमल राजपूत, शालिनी अग्रवाल, मुन्नी शर्मा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed