फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news shabby building school

Mainpuri News: भवन जर्जर, 8 कॉलेजों को नोटिस

Wed, 09 Sep 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news shabby building school
फोटो 25 एक कॉलेज का जर्जर भवन। संवाद
मैनपुरी। शासन के निर्देशानुसार, स्कूलों और कॉलेजों में स्थित जर्जर भवनों को ध्वस्त करने के लिए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस क्रम में, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के आठ सहायता प्राप्त कॉलेजों में जर्जर इमारतों को ध्वस्त कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों को एक सप्ताह के भीतर भवनों को ध्वस्त कराने और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शहर के एकरसानंद इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज के साथ ही जनता इंटर कॉलेज नौनेर, सरस्वती इंटर कॉलेज अजीतगंज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, डीएवी इंटर कॉलेज घिरोर और कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज कल्होर के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर कॉलेजों में जहां भी जर्जर कक्ष या अन्य भवन हैं, उन्हें ध्वस्त कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed