{"_id":"6aa1a0b366443b32d30befde","slug":"mainpuri-news-house-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-166383-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 115 परिवारों को मिलेंगे 1.20 लाख रुपये, बनेंगे पक्के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 115 परिवारों को मिलेंगे 1.20 लाख रुपये, बनेंगे पक्के घर
विज्ञापन
घिरोर। ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित एक बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। बीडीओ नवनीत कुमार ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को बेहतर आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पहली सूची में 115 लाभार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं।
बीडीओ नवनीत कुमार ने चयनित लाभार्थियों से आग्रह किया कि जैसे ही धनराशि जारी हो, वे अपने आवास निर्माण की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दें। उन्होंने वर्ष 2024 में जीरो पॉवर्टी योजना के तहत कराए गए गरीब परिवारों के सर्वे का उल्लेख करते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को पक्के आवास के निर्माण के लिए लगभग 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस वित्तीय सहायता से उन गरीब परिवारों को अपना पक्का घर मिल सकेगा जो लंबे समय से कच्चे मकानों, झोपड़ियों या असुरक्षित आवासों में रह रहे हैं।
इस बैठक में एडीओ पंचायत रामकुमार, एडीओ ग्राम्य विकास हीरालाल, सचिव जयपाल सिंह, राजवीर सिंह, राजीव कुमार, अनीता और जयपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद