फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news electricity theft fugitive

Mainpuri News: बिजली चोरी करने वाला न्यायालय से फरार घोषित

Mon, 19 Jan 2026 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news electricity theft fugitive
मैनपुरी। बिजली चोरी के मुकदमे में न्यायालय में तय तारीखों पर हाजिर नहीं होने वाले को स्पेशल जज ईसी एक्ट राकेश पटेल ने फरार घोषित करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। उसके जमानतगीरों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

थाना बेवर के गांव तिलियानी में 10 जनवरी 2009 को विद्युत विभाग के अवर अभियंता अतुलेंद्र सिंह की टीम ने चेकिंग की। चेकिंग के दौरान रतिभान सिंह को बिजली चोरी करके आटा चक्की का संचालन करते पकड़ा। अवर अभियंता ने रतिभान सिंह के खिलाफ थाना बेवर में बिजली चोरी करके आटा चक्की चलाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रतिभान ने न्यायालय में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली। इसके बाद वह न्यायालय में तय तारीखों पर हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई करते हुए स्पेशल जज ईसी एक्ट ने रतिभान सिंह के न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर बिना जमानती वारंट जारी किए। इसके बाद भी रतिभान सिंह के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर स्पेशल जज ईसी एक्ट ने उसको फरार घोषित करते गिरफ्तारी वारंट जारी करके रतिभान सिंह के जमानतगीरों को भी नोटिस जारी किए हैं। अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed