{"_id":"6a18a5b6e5809d7e4608a419","slug":"mainpuri-news-electric-supply-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-160190-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सुधार के इंतजाम नाकाम, अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सुधार के इंतजाम नाकाम, अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
फोटो 20 करहल रोड उपकेंद्र का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता। स्रोत विभाग
मैनपुरी। भीषण गर्मी के बीच मैनपुरी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर में प्रतिदिन रात के समय छह से सात घंटे और दिन में पांच से छह घंटे बिजली गुल रह रही है। बिजली विभाग के सुधार के इंतजाम भी नाकाम हो रहे हैं।
बुधवार की रात सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में विकास भवन के सामने बिजली आपूर्ति बाधित हुई। यह रात 11 बजे से शुरू होकर बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक ठप रही। जज कॉलोनी में केबल जलने के कारण करीब दो घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। करहल सड़क उपकेंद्र क्षेत्र के मोहल्ला सरावज्ञान और छक्कन हलवाई वाली गली में भी उपभोक्ता रातभर ओवरलोड की समस्या से जूझते रहे। पावर हाउस सड़क उपकेंद्र क्षेत्र में राधारमन सड़क और आवास विकास के कुछ हिस्सों में केबल में फाल्ट के कारण बिजली नहीं थी। कृष्णा टॉकीज सड़क के पास अंडरग्राउंड केबल में आग लगने से शहर के एक बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति रात में बाधित रही।
बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली नहीं थी। जज कॉलोनी में केबल जलने से आपूर्ति बाधित हुई। करहल सड़क पर ओवरलोड की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विद्युत पोलों के टूटने से गांव कंझरा के 80 घरों में तीन दिन से नहीं आपूर्ति : करहल। थाना क्षेत्र के गांव कंझरा में एलटी लाइन के दो विद्युत पोल टूट जाने से पिछले तीन दिनों से बिजली संकट गहरा गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 70 से 80 घर रात के समय अंधेरे में रहते हैं। ग्रामीण अभिषेक, जागेश्वर, समझान सिंह, दर्शन सिंह, करन सिंह और सर्जन सिंह ने विभाग से आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। एसडीओ उपेंद्र सिंह यादव का कहना है कि जानकारी की जा रही है।
बूंदाबांदी और हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहत : बृहस्पतिवार देर शाम जनपद के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद किशनी, कुरावली, वेबर व अन्य क्षेत्र में हल्की बंूदाबांदी हुई। माैसम सुहावना हो गया।