मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र लखौरा के अंतर्गत गांव जखऊआ और पंव के बीच 11 केवी लाइन के पोल रविवार को ट्रक की टक्कर लगने से टूट गया। पोल टूटने से उपकेंद्र से पोषित पांच गांव के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी है।अवर अभियंता रामसनेही लाल ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 10.15 बजे विद्युत उपकेंद्र लखौरा को सूचना मिली कि ग्राम जखऊआ और पंवः के बीच 11 केवी लाइन के दो पोल ट्रक ने तोड़ दिए हैं। सूचना के बाद लाइन स्टाफ मौके पर पहुंचा तो ताया कि ट्रक ने शरीफपुर ग्रामीण लाइन के दो पीसीसी पोल और संबंधित सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
पोल टूटने से क्षेत्र के गांव नगला घनी, पनवाह, नगला देशी, शेरपुर और भरतपुर के करीब पांच हजार विद्युत उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे निगम को 24554 रुपये का नुकसान हुआ है। निगम की ओर से तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।