फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cricket

Mainpuri News: बर्रा चक सहारा की टीम ने 35 रनों से जीता मैच

Fri, 01 May 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cricket
बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव भनऊ में चल रहे के क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को बर्रा चक सहारा की टीम ने 35 रन से मैच को जीत लिया, विपक्षी नगला देवी की टीम महज 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

गांव भनऊ में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को बर्रा चक सहारा और नगला देवी क्लब के बीच मैच खेला। बर्रा चक के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, 10 ओवर के मैच में टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने धुंआधार पारी खेली, चार विकेट खोकर 164 रनों का बड़ा लक्ष्य नगला देवी के सामने रखा। सुमित ने टीम के लिए सर्वाधिक 60 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज अंकित ने 52 और सुरजीत ने 36 रनों का योगदान दिया। जीत के लिए 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरे नगला देवी क्लब के सभी बल्लेबाज आठ ओवर में 129 रन बना कर पैवेलियन लौट गए। टीम के लिए मोहित ने 33, आकाश ने 32 और देवा ने 21 रन बनाए। सुमित को 60 रन व चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed