फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cold fog crisis

चेतावनी : दो दिन कोहरे और गलन के साथ सताएगी शीतलहर

Sun, 28 Dec 2025 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news cold fog crisis
फोटो 31 कचहरी रोड पर 10 बजे छाया कोहरा
मैनपुरी। कोहरा और गलन के साथ सोमवार से लोगों को शीतलहर का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के लिए बचाव की सलाह दी गई है। कोहरे के दौरान वाहनों के संचालन में भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। रविवार को जनपद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ठंडी हवा चलने से लोगों को गलन भी झेलनी पड़ी। शनिवार रात को शुरू हुए घने कोहरे का असर रविवार तक देखने को मिला। वाहनों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर सूरज के दर्शन न होने से सर्दी कम नहीं हुई तो लोगाें को अवकाश के दिन भी घरों में दुबकना पड़ा।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इसके साथ ही लोगों को शीतलहर का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोहरा भी घना हो सकता है।
विज्ञापन



हृदय रोगी और बच्चों का रखें खास ख्याल
सर्दी में हृदय रोगियों के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। डॉ. सुमित पाल ने बताया कि हृदय रोगी खुद को गर्म कपड़े पहनें, संतुलित और पौष्टिक आहार लें, रोजाना व्यायाम करें, पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें, समय पर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें। अगर ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर की सलाह पर दवा का सेवन करें और धूम्रपान-शराब से बचें। डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चे जल्दी बीमार होते हैं। ऐसे में बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। उन्हें गर्म और परतदार कपड़े पहनाएं, गुनगुना पानी पिलाएं, विटामिन सी और डी से भरपूर संतुलित आहार दें, हाथ धोने में स्वच्छता का ध्यान रखें, घर का वातावरण गर्म व हवादार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
सर्दी में वाहन चलाते समय भी खास सावधानी बरतने की जरूरत है। यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कोहरा में फॉग लाइट का प्रयोग करें। द्श्यता शून्य होने पर वाहन न चलाएं, उसे सड़क किनारे रोक लें। कोहरे में वाहन चलाते समय पार्किंग लाइट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed