फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cold crisis 3 death

सर्द हवा : 24 घंटे में तीन बुजुर्गों की मौत, पांच रेफर

Sat, 07 Feb 2026 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cold crisis 3 death
मैनपुरी। सर्द हवाओं का प्रकोप बुजुर्गों के लिए दिक्कतें खड़ी कर रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। इनमें दो अस्थमा से पीड़ित थे जबकि एक पेट में संक्रमण था। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के 763 मरीजों ने उपचार लिया है। पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी सूरजमुखी देवी (62) पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की से पीड़ित चल रही थीं। परिजन उनका निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार दोपहर को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर कमला टाॅकीज के निकट निवासी मोहश्री (68) को भी अस्थमा की दिक्कत थी, उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई और मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गुलाब बाग निवासी रमजानी (62) पेट दर्द से पीड़ित थे। परिजन ने उनका निजी डॉक्टर से उपचार कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
बृहस्पतिवार शाम को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों ही मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed