फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cm meeting

Mainpuri News: नहीं मिली जगह तो छाते को बनाया सहारा

Mon, 27 Jul 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cm meeting
फोटो 41 जनसभा में सभी का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री जयवीर
तेज धूप के कारण कई लोग ऐसे थे जिन्हें पंडाल में जगह नहीं मिल सकी। ऐसे लोगों ने सभा स्थल पर पीछे खड़े होकर ही मुख्यमंत्री का भाषण सुना। वे अपने साथ बारिश से बचाव के लिए छाता लेकर आए थे। उन्होंने तेज धूप में छाता लगाकर ही मुख्यमंत्री का पूरा भाषण सुना।
विज्ञापन


बिना पास के वीआईपी गैलरी में प्रवेश नहीं कर सके नेताजी
मुख्यमंत्री की सभा समाप्त हुई तो कई नेता वीआईपी गैलरी में जाने के लिए उतावले दिखे, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उन्हें गैलरी के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर आने पर भी कई नेता वीआईपी गैलरी में प्रवेश के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से बिना पास के किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री के पास तक नहीं पहुंचने दिया गया। कुछ नेता वीआईपी गैलरी से निराश होकर वापस लौटते नजर आए।
विज्ञापन


फोटो 16: दिव्यांग बेटी के साथ पहुंचा तिसौली निवासी पिता। (संवाद)
दिव्यांग बेटी को सुविधा की उम्मीद में लेकर पहुंचा पिता
मुख्यमंत्री की सभा में तिमनपुर (कुरावली) का एक युवक अपनी दिव्यांग बच्ची के साथ पहुंचा। जब युवक से पूछा गया कि वह ठीक से चल भी न पाने वाली अपनी बच्ची को सभा में क्यों लेकर आया है, तो उसने बताया कि उसके साथी उसे यह कहकर रैली में लाए थे कि बच्ची को सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, उसे कोई सुविधा नहीं मिली। उधर, बरनाहल क्षेत्र के गांव भिडारा की कुछ महिलाओं से जब पूछा गया कि ''''बाबाजी'''' अपने भाषण में क्या बता गए, तो उनका कहना था कि उन्हें नहीं मालूम। जब उनसे पूछा गया कि वे रैली में क्यों आई थीं, तो उनका जवाब था कि बस वाले ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था सुधारने में कड़ी मशक्कत करती रही पुलिस
मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सभा स्थल पर बने अलग-अलग ब्लॉक में पुरुष और महिला कांस्टेबलों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बारिश की आशंका के चलते सभा में पहुंचने वाले सभी लोगों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने लोगों को कुर्सियों पर बैठाया। जिसने भी उठने की कोशिश की, पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे और उसे समझाकर वापस बैठा दिया।

फोटो 17: मुख्यमंत्री के चित्र के साथ सभा में मौजूद युवती। (संवाद)
हाथ से बनाया हुआ मुख्यमंत्री का चित्र लेकर पहुंची युवती
मुख्यमंत्री की सभा में मैनपुरी की पूजा यादव मुख्यमंत्री का हाथ से बनाया हुआ चित्र लेकर पहुंचीं। महिला दीर्घा में बैठकर जब युवती को गर्मी लगी, तो वह उसी चित्र से हवा भी करने लगी। भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री की सभा में पहुंची महिलाओं ने शांतिपूर्ण भाव से उनका पूरा भाषण सुना।


मंच पर ये लोग रहे मौजूद
पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, पैक्सफेड सभापति प्रेम सिंह शाक्य, करहल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुजेश प्रताप, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संगीता गुप्ता, सुभासपा जिलाध्यक्ष सौरभ कश्यप, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह निषाद, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष गौरव पाल, रालोद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र दुबे, भाजपा जिला महामंत्री हरिओम दुबे, भूपेंद्र यादव व उदय चौहान, आगरा एवं अलीगढ़ पैक्सफेड निदेशक शिवदत्त भदौरिया, और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, प्रदीप सिंह चौहान व राहुल चतुर्वेदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed