फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news board topper

Mainpuri News: 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ मयंकराज गौतम ने आईसीएसई में पाया पहला स्थान

Fri, 01 May 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news board topper
मैनपुरी। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) बोर्ड परीक्षा 2026 का 10वीं का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हो गया। शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी शिक्षक अवधेश कुमार गौतम के पुत्र मयंकराज गौतम ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीटी रोड कुरावली निवासी आर्यन कुमार ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान बनाया है। जबकि शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी शुभी दीक्षित ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आईसीएसई में जिले का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।वर्ष 2026 की आईसीएसई परीक्षा में जिले के एक मात्र सेंट थाॅमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। बृहस्पतिवार की दोपहर 11 बजे परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दे रहा था। सेंट थॉमस स्कूल के फादर विनोय जोसेफ ने बताया कि आईसीएसई परीक्षा 2026 में जिले में कुल 177 छात्र-छात्राएं शामिल हुए इनमें से सभी ने परीक्षा में सफलता हासिल की। कॉलेज के 17 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कॉलेज पहुंचे मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को फादर और कॉलेज के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन


---
आईसीएसई टॉप टेन सूची में शामिल मेधावी
मयंक राज गौतम 97.8 प्रतिशत
आर्यन कुमार 96 प्रतिशत
शुभी दीक्षित 95.8 प्रतिशत
सौम्या राजपूत 95.2 प्रतिशत
शौर्यादित्य राठौर 95 प्रतिशत
चक्षिता शर्मा 94.6 प्रतिशत
कुशाग्र दक्ष प्रताप सिंह 94.6 प्रतिशत
अनुभव पाल 94.4 प्रतिशत
अर्चित देवांश पांडे 94.4 प्रतिशत
आराध्या वर्मा 94.2 प्रतिशत
श्रुति यादव 93.2 प्रतिशत
अनुग्रह सिंह 92.8 प्रतिशत
प्रशस्ति राज 92.8 प्रतिशत
प्रज्ञनय यादव 92.2 प्रतिशत
हार्दिक पटेल 92 प्रतिशत
उत्कर्ष 90.8 प्रतिशत
सौम्या सिंह 90 प्रतिशत
---
आईसीएसई परीक्षा परिणाम एक नजर में
जिले में स्कूल-01 सेंट थॉमस स्कूल मैनपुरी
10वीं
कुल परीक्षार्थी- 177
पास- 177
परिणाम- 100 प्रतिशत
बालक- 115
बालिका- 62
---
12वीं
कुल पंजीकृत-96
पास- 96
परिणाम -100 प्रतिशत
---
विज्ञान वर्ग
कुल पंजीकृत- 72
बालक- 43
बालिका- 29
----
कॉमर्स
कुल पंजीकृत- 24
बालक-24
बालिका- 24
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed